दुःखद समाचार : कैबिनेट मंत्री चंदन रामदास का हुआ निधन, राज्य में एक दिन का अवकाश एवं 3 दिन का राजकीय शोक घोषित, सीएम धामी व बीजेपी अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित नेता प्रतिपक्ष आर्य व कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने व्यक्त किया शोक

Dehradun Delhi Uttarakhand


देहरादून/बागेश्वर ( Big News Today ) उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री चन्दन रामदास का निधन हो गया है। उनके निधन पर आज 26अप्रैल को राजकीय अवकाश घोषित कर दिया गया है और राज्य में 3 दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य एवं कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा सहित तमाम नेताओं और गणमान्य लोगों ने चन्दनराम दास के निधन पर दुःख एवं शोक व्यक्त किया है।

चंदन रामदास काफी समय से बीमार थे हालांकि वे लगातार अपने मंत्रालयों का कामकाज भी सम्भाल रहे थे। वे इलाज के लिए अपने गृह जनपद बागेश्वर में थे और वहीं दोपहर को उन्होंने अंतिम सांस ली है। उनके पास राज्य सरकार में मंत्री रहते हुए समाज कल्याण और परिवहन जैसे अहम विभाग थे। वे 4 बार के विधायक थे और 2 बार मंत्री रह चुके हैं।

वरिष्ठ नेता और मंत्री चंदन रामदास के देहांत से बीजेपी सहित पूरे राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। बीजेपी के लिए अपने एक मजबूत नेता औरएक अच्छे इंसान को खोने वाला दुःख भी है। (Feature Photo:File Courtesy)