Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Kiara Siddharth Wedding: सिड-कियारा अब एक-दूजे के परमानेंट ‘यार’, जिंदगीभर साथ निभाने की कसमें खाकर थामा हाथ

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी बॉलीवुड के पॉवर कपल हैं। दोनों की जोड़ी खूब पसंद की जाती है। पिछले काफी साल से दोनों के अफेयर के चर्चे हो रहे थे, लेकिन इस बात पर न तो सिद्धार्थ ने मुहर लगाई न ही कियारा ने। हालांकि आज दोनों जिंदगी भर एक-दूजे का साथ निभाने की कसमें लेकर हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों की शादी की पहली तस्वीरें सामने आ गई हैं और यह कपल बहुत ही प्यारा लग रहा है। दोनों की शादी जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई है।

पिछले तीन दिन से वेडिंग वेन्यू पर मेहमानों के पहुंचने का सिलसिला जारी था। मनीष मल्होत्रा, करण जौहर, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, जूही चावला, अरमान जैन, अनीषा मल्होत्रा, अंकित तिवारी और कियारा की बेस्ट फ्रेंड ईशा अंबानी भी शादी में पहुंचीं हैं। दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन रविवार से शुरू हो चुके हैं। रविवार को डीजे नाइट थी और सोमवार को दोनों की हल्दी और मेहंदी की रस्में हुई थीं। आज दोनों की शादी संपन्न हो गई है।