Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

“2018 में मोदी जी के प्रधानमंत्रीत्व में जब में कैबिनेट मिनिस्टर थी एवं 57 साल की थी तभी मैंने कह दिया की मैं 5 साल कोई चुनाव नही लढ़ूँगी ।”

Uttarakhand


मै स्वयं बहुत चिंतित एवं सतर्क हूँ की हमारी पार्टी, हमारी सरकार को मेरे इस प्रवास से किंचित मात्र भी हानि ना हो ।

शराब के विषय में मैंने जो कहा है उसपर मैं, शिवराज जी एवं वी डी शर्मा जी सहमत है । तो टकराव है ही नही । नई शराबनीति आने दीजिए, सबकुछ स्पष्ट हो जायेगा ।

मध्यप्रदेश में शराबनीति में बदलाव को लेकर मेरे सिद्धांत निष्ठ आग्रह से मुझे व्यक्तिगत तौर पर आत्मसंतुष्टि के अलावा कोई लाभ नहीं हो सकता ।

मै राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद के अलावा बीजेपी संगठन के सभी महत्त्वपूर्ण पदो पर रह चुकी हूँ । अटल जी के सरकार में 6 साल एवं मोदी जी की सरकार में 5 साल कैबिनेट मंत्री रही । 6 बार सांसद एवं 2 बार विधायक रही । उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश दोनों राज्यों में भाजपा ने मेरे नेतृत्व में चुनाव कराये एवं जीते ।

मध्यप्रदेश में मै ख़ुद मुख्यमंत्री बनी और ख़ुद ही तिरंगे के लिए छोड़ दिया । 2018 में मोदी जी के प्रधानमंत्रीत्व में जब में कैबिनेट मिनिस्टर थी एवं 57 साल की थी तभी मैंने कह दिया की मैं 5 साल कोई चुनाव नही लढ़ूँगी ।