Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

UKPSC: आठ फरवरी को जारी होंगे पीसीएस मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र, वेबसाइट पर होंगे अपलोड

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सिविल प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र आठ फरवरी को जारी किए जाएंगे। आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया कि पीसीएस मुख्य परीक्षा का प्रश्नपत्र नए सिरे से तैयार किया जा रहा, जिससे आयोग ने मुख्य परीक्षा तिथि को बदल कर 23 व 26 फरवरी 2023 को तय की है। इस परीक्षा के लिए आयोग की ओर से अभ्यर्थियों के प्रवेशपत्र वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे। जहां पर अभ्यर्थी अपना प्रवेशपत्र डाउनलोड कर सकेंगे। 

लोक सेवा आयोग के सचिव जीएस रावत ने बताया, उच्च शिक्षा विभाग के अधीन विश्वविद्यालयों व संस्कृति शिक्षा विभाग में सहायक कुलसचिव पदों की भर्ती परीक्षा सात और आठ फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा आयोग के परीक्षा भवन हरिद्वार में कराई जाएगी। बताया, सोमवार को अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र आयोग की वेबसाइट पर जारी किए गए हैं।