नई दिल्ली/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड के जनपद चम्पावत के बनबसा थाने ने देश के सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में जगह बनाई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय कृषि विज्ञान परिसर बनबसा पुलिस स्टेशन को सम्मानित किया। थानाध्यक्ष बनबसा उपनिरीक्षक लक्ष्मण सिंह को केंद्रीय गृह मंत्री से प्रशंसा प्रमाण पत्र के साथ पुरस्कार मिला। यह पहली बार है कि उत्तराखंड के किसी पुलिस स्टेशन ने टॉप 3 में जगह बनाई है।
प्रदेश के पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार भी इस दौरान मौजूद रहे। पुलिस थानों की वर्ष 2022 की वार्षिक रैंकिंग में बनबसा पुलिस स्टेशन को देश के सर्वोत्तम तीन थानों में स्थान मिला है। वहीं पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पुलिस अधीक्षक चम्पावत सहित बनबसा थाने के समस्त कर्मियों को इस उपलब्धी के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश में 16 हजार पुलिस स्टेशन हैं और उनमें से सर्वश्रेष्ठ तीन पुलिस स्टेशनों में जगह बनाना गौरव की बात है।


