Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

‘अल्फा टावर’ में लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया, आपसी प्रेम और लोक कल्याण की भावना से प्रसाद वितरण कर एक दूसरे को दी शुभकामनाएं, देखिए वीडियो एवं तस्वीरें

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)
ऋतु परिवर्तन और खुशहाली की कामना के प्रतीक के रूप में मनाया जाने वाले लोहड़ी पर्व को शुक्रवार की शाम हरिद्वार रोड स्थित ‘अल्फा टॉवर’ हाउसिंग सोसाइटी में बड़े धूमधाम से मनाया गया। (वीडियो नीचे देखिये)

रात करीब 8:30 बजे सोसाइटी के परिसर में लकड़ियों का अलाव जलाया गया और रेवड़ी, गजक, मूंगफली, पॉपकॉर्न आदि का प्रसाद वितरण भी किया गया।

बड़ी तादाद में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने लोहड़ी के उत्साह में शामिल होकर प्रसाद खाया और एक दूसरे को लोहड़ी और मकर संक्रांति की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अलाव के चारों तरफ घूमकर पंजाबी और गढ़वाली गीतों पर सभी लोग झूमकर नाचे।

सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र मल्होत्रा ने बताया कि लोहड़ी का पर्व ऋतु परिवर्तन का संदेश लिए होता है, इसके अगले दिन मकर संक्रांति का उत्सव मनाया जाता है।

राजेन्द्र मल्होत्रा ने कहा कि लोहड़ी आपसी प्यार और भाईचारे को भी बढ़ावा देता है क्योंकि इसमें घर के सभी लोगों के साथ ही आस-पड़ोस के सभी परिवार एक जगह इकट्ठे होकर एक बड़ा परिवार जैसा माहौल बनाकर लोहड़ी उत्सव मनाते हैं। किसी के गिले-शिकवे भी हों तो वो भी दूर हो जाते हैं।

लोहड़ी उत्सव के दौरान सोसाइटी के अध्यक्ष राजेंद्र मल्होत्रा, उपाध्यक्ष सुभाष पांडेय, सचिव समर सिंह और कोषाध्यक्ष राजीव तिवारी सभी लोगों को प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था बनाये रहे।

लोहड़ी उत्सव में श्री गोपाल डोभाल, वीके शर्मा, डॉ. सीएस डिमरी, ब्रजपाल सिंह, पीसी भट्ट, अनिल धानिया, सुभाष पांडेय, अमित चौहान, देवेंद्र चौहान, अनिल शर्मा शामिल रहे।

वहीं महिलाओं में नीलम मल्होत्रा, दीपा कंडारी, वसुंधरा कंडारी, मिस संस्कृति एवं चारु, आफ़िया फ़हीम, श्रीमती मयूरा, अंजुल सिंह, सीमा सिंह, प्रीति तिवारी, नीलम धानिया, मोहिनी पांडेय, शशि नौटियाल, लज्जा भट्ट, वीना जोशी सहित श्रीमती पंवार आदि भी शामिल हुईं।

(देखिये लोहड़ी उत्सव की वीडियो)

फोटो: लोहड़ी उत्सव