Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की मुलाकात, जोशीमठ में भू धंसाव की स्थिति पर दी जानकारी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्यपाल गुरमीत सिंह से राजभवन में मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल ने मुख्यमंत्री से जनपद चमोली के जोशीमठ में भू धंसाव की स्थिति पर जानकारी ली। मुख्यमंत्री धामी ने जोशीमठ में भू धंसाव क्षेत्र में संचालित राहत व बचाव कार्यों और नागरिकों की सुरक्षा हेतु उठाए गए कदमों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने प्रभावितों की सुरक्षा व पुनर्वास हेतु उठाए गए कदमों एवं समस्या के समाधान हेतु तात्कालिक तथा दीर्घकालिक कार्य योजना की प्रगति की भी जानकारी भी दी।

राज्यपाल ने कहा कि भू धंसाव क्षेत्र में निवासरत लोगों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है जिसे ध्यान में रखा जाए। इसके साथ ही प्रभावितों के अस्थायी पुनर्वास का उचित प्रबंधन सुनिश्चित किया जाए। प्रभावित हुए लोगों को ठंड व मौसम बिगड़ने की स्थिति में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। राज्यपाल ने राज्य सरकार द्वारा अभी तक उठाए गए त्वरित कदमों पर संतोष जताते हुए इस कार्य में लगे सभी लोगों की सराहना की।