Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रभारी सचिव उत्तरकाशी हरि चंद्र सेमवाल ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के अवसर पर लगी चौपाल में किया प्रतिभाग , समस्याओं का हल देना है, समस्याएं पैदा नही करनी..

Uttarakhand


देहरादून / उत्तरकाशी ( Big News Today)

रविवार को उत्तरकाशी के ग्राम पंचायत धियाडी, विकासखंड नोगॉव में आज़ादी का अमृत महोत्सव आयोजनों की श्रृंखला में भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के सुअवसर पर सुशासन दिवस का आयोजन अंतरराष्ट्रीय सीमावर्ती जनपद उत्तरकाशी में किया गया।

सुशासन दिवस चौपाल के अवसर पर उत्तराखंड शासन के सचिव और हाल ही में उत्तरकाशी के प्रभारी सचिव बने आईएएस हरि चंद्र सेमवाल, ने प्रतिभाग किया।

सुशासन चौपाल में राजस्व, समाज कल्याण, ग्राम्य विकास, वन, PWD, पंचायत, शिक्षा, सिचाईं, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभागों, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ ही स्थानीय जनता व महिलाओं के उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए क्षेत्र में विभिन्न विभागों की प्रमुख योजनाओं व प्रगति की जानकारी प्राप्त की ।
ग्रामीणों की जिज्ञासाओं के उत्तर विभागीय अधिकारियों ने दिए।

प्रभारी सचिव सेमवाल ने सुशासन चौपाल की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि राजकीय योजनाओं का लाभ जनता तक शत प्रतिशत देने के लिए समस्त विभागों को समर्पित होकर कार्य करना होगा।क्षेत्र में तैनात अधिकारियों को समस्याओं का हल देना है, समस्याएं पैदा नही करनी हैं, इसी मूलमंत्र से सुशासन स्थापित होगा।

सचिव सेमवाल ने सुशासन चौपाल में बताया कि भारत सरकार ने साहिबजादा जोरावर सिंह व साहिबजादा फतेह सिंह के बलिदान के सम्मान में 26 दिसंबर को “वीर बाल दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय लेते हुए गजट नोटिफिकेशन जारी किया है। सचिव ने वीर बाल दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि स्थानीय आवश्यकताओं के संबंध में जो भी उन्हें जानकारी दी गयी है, उनका नियमानुसार त्वरित निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने अपेक्षा की कि स्थानीय अधिकारी समन्वय बनाकर योजनाओं का लाभ जनता को प्रदान करें।

सुशाशन चौपाल में उप जिलाधिकारी देवानन्द, खंड विकास अधिकारी जोशी, ग्राम प्रधान सुषमा वर्मा, अन्य अधिकारीगणों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।