Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रेमनगर पुलिस की बड़ी कार्यवाही , गोवा से इस शातिर को किया गिरफ़्तार , क़रीब एक वर्ष से था फ़रार

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

फ़रवरी के महीने में वादी लोकेश मंमगाईं पुत्र आर0एल0 मंमगाई निवासी 27/24 करनपुर थाना डालनवाला जनपद देहरादून द्वारा तहरीर दी कि विपक्षी सुनील कोटनाला द्वारा धोखे से वादी को जमीन दिलाने के नाम पर अनुबन्ध पत्र बनाकर 34 लाख 80 हजार रुपये में सौदा तय किया तथा 21 लाख 40 हजार रुपये वादी से ले लिये और वादी को जो जमीन दिखायी गयी वह जमीन विपक्षी के नाम पर नही थी । उक्त तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर में मु0अ0सं0 68/2022 धारा 420/120बी भादवि पंजीकृत किया गया । विवेचना के दौरान जब अभियुक्त सुनील कोटनाला के प्रेमनगर में नहर वाली रोड पर स्थित घर पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गयी तो ज्ञात हुआ कि अभियुक्त मुकदमा पंजीकृत होने के पूर्व से ही उक्त पत्ते से फरार हो गया था तथा उक्त पते का मकान भी अभियुक्त द्वारा किसी अन्य को विक्रय कर दिया गया था । इसके पश्चात पुलिस टीम द्वारा लगातार अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी गयी किन्तु अभियुक्त के सम्बन्ध में कोई जानकारी नही मिल पा रही थी । इसके पश्चात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु मा0न्यायालय से अभियुक्त का गिरफ्तारी वारण्ट जारी करवाया गया तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अभियुक्त के नाम पर 10,000/- रु0 का ईनाम घोषित किया गया।

अभियुक्त के लगातार करीब 01 वर्ष से फरार चलने पर दलीप सिंह कुंवर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक,जनपद देहरादून द्वारा अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया जिस पर एसपी सिटी सरिता डोभाल तथा सीओ प्रेमनगर आशीष भारद्वाज, के मार्गदर्शन में प्रदीप सिंह बिष्ट प्रभारी निरीक्षक थाना प्रेमनगर के नेतृत्व में अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया । जिस पर थाना प्रेमनगर पुलिस टीम को अथक प्रयासों से इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस व साईबर नेटवर्क की मदद से अभियुक्त के गोवा में होने की सूचना प्राप्त हुई ।

इस पर थाना प्रेमनगर से एक पुलिस टीम तत्काल मंगलवार को गोवा रवाना की गयी । गिरफ्तारी हेतु भेजी गयी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र व इलैक्ट्रॉनिक सर्विलांस की सहायता से गुरुवार को अभियुक्त सुनील कोटनाला को ग्राम कलचावाडा पेरनम रोड आरमबोल गोवा से गिरफ्तार किया गया । जिसको आज माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा ।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता*–
 सुनील कोटनाला पुत्र स्व0 दयाराम कोटनाला निवासी ग्राम कलचावाडा पेरनम रोड आरमबोल गोवा मूल पता ग्राम बाडा पो0ओ0 पिसोली जनपद पौडी गढवाल उम्र 52 वर्ष । *आपराधिक इतिहास*
 मु0अ0सं0 310/2021 धारा 420/406/120बी भादवि थाना पटेलनगर देहरादून
 मु0अ0सं0 68/22 धारा 420/120बी भादवि थाना प्रेमनगर देहरादून ।

पुलिस टीम :-
प्रभारी निरीक्षक प्रदीप सिंह बिष्ट
व0उ0नि0 प्रवीण पुण्डीर
उ0नि0 सन्दीप पंवार
कानि0 609 नरेन्द्र रावत
कानि0 1719 जसपाल
कानि0 किरण (SOG) देहरादून