Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्म दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकताओं ने दी शुभकामनाएं

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टुडे: उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को आज उनके जन्म दिवस पर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट , देहरादून के मेयर सुनील उनियाल गामा , महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल समेत भाजपा के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकताओं ने शुभकामनाएं दी.

सभी भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरल और बेदाग छवि वाले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को उनके आवास पर जन्मदिन की बधाई दीं और उनके दीर्घायूं होने की कामना की.

पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के पावन अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

इसी क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नालापानी स्थित कुष्ठ आश्रम में खाद्य एवं वस्त्र सामग्री वितरित की