Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चिंतन शिविर से तय होगी राज्य के विकास की दिशा: महेंद्र भट्ट

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भाजपा ने सरकार के मसूरी में आयोजित चिंतन शिविर को राज्य को विकास के शिखर की ओर अग्रसर करने वाला निर्णायक कदम बताया है। प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि मंत्रियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं विषय विशेषज्ञों के इस विचार मंथन से जो अमृतरूपी विकासोन्मुख योजनाओं का खाका तैयार होगा, वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में वर्तमान दशक को उत्तराखंड का दशक बनाने के लक्ष्य को अवश्य पूरा करेगा ।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक बयान में कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सरकार राज्य को 2025 तक देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने की दिशा में तेजी से कार्य कर रही है और इसके लिए विकास का रोडमैप तैयार करना आवश्यक है।

सरकार राज्य की अर्थव्यवस्था में सुधार के लिए विशेषज्ञ एजेंसियों की मदद लेने जा रही है। साथ ही विकास योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत जरूरतमंदों तक पहुंचे, इसकी चिंता भी आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि विकास योजनाएं इस तरह बनें कि राज्य की भौगौलिक विषमताओं को ध्यान में रखते हुए पर्यटन, उद्योग, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन आदि क्षेत्र इनमें समाहित हों।