Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

छावला गैंगरेप हत्याकांड: दिल्ली के एलजी ने पुनर्विचार याचिका को दी मंजूरी, सीएम धामी ने जताया आभार

Dehradun Uttarakhand


दिल्ली/देहरादून, बिग न्यूज़ टुडे: दिल्ली के छावला सामूहिक दुष्कर्म व हत्या मामले में उत्तराखंड की बेटी को न्याय दिलाने के लिए दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्‍सेना ने पुनर्विचार याचिका को मंजूरी दे दी है। इस पर मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने उनका आभार जताया है। बता दें कि पिछले दिनों सुप्रीम कोर्ट ने निचली अदालतों के फैसले को पलटते हुए दोषियों को निर्दोष करार दिया था। जिसके बाद उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीडि़ता के स्वजन को न्याय दिलाने का भरोसा दिया था।रविवार को मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने अपने दिल्‍ली दौरे के समय पीडि़ता के पिता से मुलाकात कर न्‍याय का भरोसा दिलाया था।

गौरतलब हो कि वर्ष 2012 में उत्तराखंड निवासी युवती की दिल्ली में दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। हाल में सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले के आरोपितों को बरी कर दिया था। मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने इस मामले में केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू से बात की है।