Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड पुलिस महकमे में हुआ फेरबदल, अजय सिंह को हरिद्वार और प्रमेंद्र डोभाल को चमोली की ज़िम्मेदारी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड पुलिस महकमे में फेरबदल हुआ है. सात आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए हैं. इसके साथ ही तीन अन्य पुलिस अधिकारियों के भी ट्रांसफर किए गए हैं. एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह को हरिद्वार जिले का एसएसपी बनाया गया है. आयुष अग्रवाल को नया एसएसपी एसटीएफ बनाया गया है.