Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

‘अपना घर’ पहुंचकर बच्चों के बीच खुशी से खिल-खिलाने लगे सीएम धामी, घर के लोग भी दीवाली पर खुशी से झूमे

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

फोटो:अपने घर में बच्चों के साथ सीएम पुष्कर धामी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अनाथ बच्चों के साथ दीवाली पर्व सेलिब्रेट किया है। सीएम पुष्कर धामी सोमवार को बद्रीपुर, देहरादून में ‘अपना घर ‘ बाल महिला उत्थान समिति के कार्यक्रम में अनाथ एवं बेसहारा बच्चों के साथ दीपावली मिलन कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

फोटो: अपना घर में दीवाली मनाते बच्चों के साथ सीएम धामी

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी बच्चों को दीपावली की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर सभी बच्चे काफी उत्साहित थे। इस अवसर पर विधायक बृज भूषण गैरोला एवं सुरेश गड़िया भी उपस्थित थे।

फोटो: बच्चों को उपहार देते हुए सीएम पुष्कर धामी

मुख्यमंत्री ने ‘अपना घर’ में रह रहे बच्चों के लिए की गई व्यवस्थाओं एवं बच्चों द्वारा बनाए जा रहे उत्पादों का अवलोकन भी किया। उन्होंने बेसहारा बच्चों के लिए कार्य कर रही बाल महिला उत्थान समिति के लोगों को इस सराहनीय कार्य के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

फोटो: बच्चों द्वारा बनाये गए सामान देखते हुए सीएम धामी

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि आज बच्चों के बीच आकर उनकी बचपन की स्मृतियां ताज़ी हुई हैं।

फोटो: अपना घर के बच्चे को गोद मे उठाये हुए सीएम धामी

सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा राज्य सरकार द्वारा इन बच्चों के लिए हर संभव सहयोग दिया जायेगा।