Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

ब्लैक फ़ंगस से हुई इस अस्पताल में दो मरीज़ों की मौत देखिए

Uttarakhand



हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती फंगस संक्रमित दो मरीजों की मौत हो गई। जिनमें एक महिला बिजनौर उत्तर प्रदेश और एक पुरुष पिथौरागढ़ उत्तराखंड निवासी शामिल है। हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में अब तक 26 फंगस संक्रमित मरीज उपचार के लिए आ चुके हैं। जिनमें सात मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। वर्तमान में यहां 15 मरीज भर्ती हैं। हिमालयन हॉस्पिटल में फंगस से मरने वाले मरीजों की संख्या चार पहुंच गई है। नोडल अधिकारी डॉ. संजॉय दास ने बताया कि हॉस्पिटल में भर्ती  बिजनौर उत्तर प्रदेश निवासी 66 वर्षीय एक महिला और पिथौरागढ़ उत्तराखंड निवासी 58 वर्षीय एक पुरुष की रविवार की देर शाम मृत्यु हो गई। वर्तमान में यहां उत्तर प्रदेश से पांच, पंजाब से एक और उत्तराखंड निवासी नौ फंगस संक्रमित मरीज भर्ती हैं।