Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य केबिनेट की शुक्रवार को अहम बैठक होने जा रही है बैठक में कई महत्वपूर्ण फ़ैसले देखिए जिन पर हो सकती है चर्चा

Uttarakhand


उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर , कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बीच सीएम तीरथ सिंह रावत की अध्यक्षता में राज्य केबिनेट की शुक्रवार को अहम बैठक होने जा रही है। इस बैठक में पिछले दिनों खाद्य मंत्री द्वारा घोषित एपीएल कार्ड धारकों को एक साल तक 20 किलो अनाज देने और प्रति कार्ड धारक को दो किलो चीनी देने पर निर्णय हो सकता है। खाद्य विभाग ने कोविड कर्फ्यू को देखते हुए, एपीएल कार्ड धारकों को सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से किलो गेहूं और 10 किलो चावल देने का निर्णय किया है। सामान्य दिनों में केवल पांच किलो गेहूं और ढाई किलो चावल दिया जाता है।इससे पहले केवल 3 महीने के लिए इस योजना को चलाने की थी तैयारी लेकिन फिर सरकार ने फैसला1 बदल डाला ,वही बैठक में कोविड के कारण अनाथ हुए, बच्चों के लिए प्रस्तावित सीएम वात्सल्य योजना पर भी मुहर लग सकती है पिछले दिनों सीएम ने बड़ा फैसला लेते हुए इसकी घोषणा की थी जिसे एक संवेदनशील फैसला सरकार का माना जा रहा है । इसके साथ ही लोहाघाट नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाने का प्रस्ताव भी आ सकता है।इसके अलावा कोरोना संक्रमण से जंग को लेकर लिए जा सकते है कर्फ़्यू को लेकर भी हो सकती है चर्चा और कई महत्वपूर्ण फैसले