Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजयुमो ने नए प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत का किया भव्य स्वागत , स्वागत के दौरान हुआ हादसा कई पहुँचे अस्पताल

Uttarakhand


देहरादून ( Big News Today)

शशांक रावत का युवा मोर्चा के नए अध्यक्ष बनने पर देहरादून भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वागत समारोह रखा था।जिसके चलते नवनियुक्त युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत एक हादसे में घायल हो गए।

इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत जैसे ही ओपन जीप में चढ़े तो उसी दौरान जीप पर बंधे गुब्बारों पर बम नुमा धमाका हुआ और गुब्बारों में आग लग गई और जीप में चढ़े सभी जिसमें भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता और युवा मोर्चा के अध्यक्ष शशांक रावत आग की चपेट में आ गए और झुलस गए। आनन-फानन में घायल लोगों को अस्पताल में भेजा गया।

उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी के नए युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक रावत व उनके साथी सम्मान समारोह के दौरान गुब्बारे में हुए धमाके के बाद चोटिल हो गए 3 4 कार्यकर्ताओं के चेहरे बुरी तरह झुलस गए।जानकारी के मुताबिक कवरेज पर गए पत्रकारों के चेहरे पर भी चोट आई है।अति उत्साही युवा मोर्चे के चेहरों पर भी चोटे आई है।स्थानीय लोगो के मुताबिक स्वागत समारोह से पहले ही तेज धमाके हो रहे थे लोगो को डर लग रहा था।तेज आवाज़ों व धमाके से लोग व बच्चे तक डरे हुए थे।जानकारी के मुताबिक स्वागत समारोह से पहले तेज आतिशबाजी आदि भी हो रही थी।