Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्तूबर को होंगे बंद

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्तूबर को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 22 मई 2022 से शुरू हुई थी। यात्रा शुरू होने से अब तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में हाजिरी भर के मत्था टेका। 


फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसके अलावा राज्य के सभी धामों में आए श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा सुखद रूप से संपन्न की। राज्य में इस बार उम्मीद से बढ़कर यात्री पहुंचे हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्र्स्ट की ओर से बताया गया कि 10 अक्तूबर को दोपहर 01 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।