Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सीएम धामी ने भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर ‘शिक्षक दिवस’ की सभी प्रदेशवासियों को दी बधाई

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद्, भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान से समाज हमेशा प्रेरित होगा। उन्होंने ‘शिक्षक दिवस’ की सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।