Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कांग्रेसियों ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन , करन माहरा ने इन सभी विभागों में भर्तियों की सीबीआई जांच कराने की राज्यपाल से की माँग , प्रीतम सिंह ने कहा वो तो छोटी मछली है ?

Uttarakhand


देहरादून Report By- Faizan khan

कांग्रेस ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के भर्ती घोटाले में जिस तरह सरकार के ख़िलाफ़ प्रदर्शन किया वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के एक प्रतिनिधि मंडल ने प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के नेतृत्व में राज्यपाल से मुलाक़ात कर ज्ञापन दिया और सभी भर्ती घोटालों की जाँच कराने की माँग की ।

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में हुई संपन्न सभी भर्तियों और हाकम सिंह के साथ जितने भी बड़े चेहरे इसके पीछे है उनको गिरफ़्तार किया जाए और इसकी सीबीआई जांच कराई जाए। माहरा ने कहा कि राज्यपाल ने आश्वासन दिया है कि जल्द से जल्द भर्ती घोटाले में पाए गए दोषियों पर कार्यवाही की जाएगी।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जब तक सभी भर्ती घोटालों का खुलासा नहीं होगा और हाकम सिंह तो छोटी मछली है उसके साथ इस पेपर लीक प्रकरण में जो लोग है जब तक उनका खुलासा नहीं होगा तो ये प्रकरण ऐसी चलता रहेगा ।प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरी जाँच हाकम सिंह पर ही केंद्रित कर दी गयी है ये कदापि उचित नहीं है।आयोग के जो अध्यक्ष है उनका भी तो कोई दायित्व है।उनसे भी बात होनी चाहिए कार्यवाही होनी चाहिए।

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि जब तक सभी भर्ती घोटालों का खुलासा नहीं होगा और हाकम सिंह के साथ इस पेपर लीक प्रकरण में जो लोग है जब तक उनका खुलासा नहीं होगा तो ये प्रकरण ऐसी चलता रहेगा ।प्रीतम सिंह ने कहा कि पूरी जाँच हाकम सिंह पर ही केंद्रित कर दी गयी है ये कदापि उचित नहीं है।आयोग के जो अध्यक्ष है उनका भी तो कोई दायित्व है।उनसे भी बात होनी चाहिए कार्यवाही होनी चाहिए।

कांग्रेस प्रतिनिधिमण्डल ने यह भी अवगत कराया कि उत्तराखण्ड राज्य महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों से टी.एच.आर. का कार्य छीनकर माह अप्रैल 2021 में ई-टेंडरिंग के माध्यम से बडे ठेकेदारों को यह कार्य सौंपे जाने केलिए निविदायें जारी कर दी गई, जिसके विरूद्ध राज्य के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा आन्दोलन करने के साथ ही मा0 उच्च न्यायालय की शरण ली गई। 25 नवम्बर 2021 को मा0 उच्च न्यायालय द्वारा महिला स्वयं सहायता समूहों के पक्ष में निर्णय देते हुए यथा स्थिति बनाये रखने के निर्देश दिये गये जिसके बाद विभाग द्वारा टी.एच.आर. का भुगतान रोक कर महिला स्वयं सहायता समूहों को प्रताडित किया जा रहा है।

प्रतिनिधिमण्डल में माहरा के अलावा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, प्रदेश महामंत्री संगठन विजय सारस्वत, विधायक फुरकान अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, मीडिया प्रभारी भारत जोडो यात्रा पीके अग्रवाल, मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी, पूर्व विधायक राजकुमार, महामंत्री गोदावरी थापली, मीडिया सलाहकार अमरजीत सिंह, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष जसविन्दर सिंह गोगी, विरेन्द्र पोखरियाल, महामंत्री राजेन्द्र शाह, मानवेन्द्र सिंह, मीडिया पैनलिस्ट राजेश चमोली जिलाध्यक्ष संजय किशोर शामिल थे।