Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मंत्री सौरभ बहुगुणा की बड़ी कार्यवाही, तबादला आदेश न मानने पर अफसर को किया सस्पेंड

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे:  उत्तराखंड में तबादला होने के बावजूद भी तैनाती न लेने पर कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने एक अफसर पर कार्रवाई करते हुए बड़ा संदेश दिया. विभागीय मंत्री ने आईटीआई प्राचार्य के पद पर भेजे गए पीके धारीवाल के खिलाफ कार्रवाही की है.

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने धारीवाल को नियुक्ति आदेश न मानने के चलते सस्पेंड करने के आदेश दिए हैं. यही नहीं सौरभ बहुगुणा ने विभाग में इस तरह आदेश की नाफरमानी करने वालों को भी चिन्हित करने के आदेश दिए हैं.

मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि लगातार तबादलों के बाद भी कुछ लोग ज्वाइन नहीं कर रहे हैं, लिहाजा ऐसे लोगों पर अब कार्रवाही की जाएगी. उन्होंने कहा कि किसी भी अधिकारी द्वारा आदेशों की अनदेखी करने को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.