Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

33वीं कैनो स्प्रिंट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन 22 से25 अगस्त तक, सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए आयोजित होगी प्रतियोगिता

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: उत्तराखंड में वॉटर और साहसिक स्पोर्टस को बढ़ावा देने के लिए 33 वीं कैनो स्प्रिंट राष्ट्रीय चैम्पियनशिप का आयोजन 22 से 25 अगस्त के बीच होगा। ऊधमसिंह नगर जिले के बौर जलाशय गूलरभोज में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सीनियर महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए आयोजित इस प्रतियोगिता में देश भर से प्रतिभागी शामिल होंगे।

उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद (यूटीडीबी) के सहयोग से आयोजित इस चैम्पियनशिप में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए अलग-अलग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि इस प्रतियोगिता से राज्य में जहां वॉटर स्पोर्टस को बढ़ावा मिलेगा वहीं पर्यटन विकास में भी इस चौम्पिनशिप की अहम भूमिका होगी। सचिन कुर्वे ने बताया कि यूटीडीबी राज्य में साहसिक खेल प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिबद्ध है।

अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी (साहसिक विंग) कर्नल अश्विनी पुंडीर ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में लगभग 500 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इसमें से चयनित प्रतिभागी गुजरात में होने वाली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में शामिल होंगे। कर्नल पुंडीर ने कहा कि पर्यटन विभाग समय-समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन कर साहसिक खेल को बढ़ावा देता रहा है। इससे जहां राज्य में पर्यटन विकास में सहयोग होता है वहीं राज्य के बाहर से आए प्रतियोगी यहां आकर पर्यटन का लुत्फ भी उठाते हैं।