Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने मनाया रक्षा बंधन, भाई मनीष खंडूड़ी को बांधी राखी

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार):  उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर अपने भाई मनीष खंडूड़ी को रक्षा सूत्र बांधकर अपना स्नेह व आशीर्वाद दिया. साथ ही भाई के दीर्घायु एवं सुख समृद्धि की कामना की. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यह स्नेह, प्रेम व समर्पण भाव हम दोनों भाई बहन के साथ-साथ प्रदेश में सभी भाई बहनों के बीच सदा इसी प्रकार बना रहे. विधानसभा अध्यक्ष ने आज देहरादून में बसंत विहार स्थित अपने पिता व पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी के आवास पर पहुंचकर भाई मनीष खंडूड़ी की कलाई पर राखी बांधी. इस दौरान उन्होंने अपने माता-पिता का आशीर्वाद भी प्राप्त किया