Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: सूचना विभाग में हुआ फेरबदल, अधिकारियों की जिम्मेदारी में हुआ बदलाव

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: (रिपोर्ट: राहुल) प्रदेश में सरकार की छवि बेहतर करने और योजनाओं के प्रचार-प्रसार का काम देख रहे सूचना विभाग ने अब अधिकारियों की जिम्मेदारी में कुछ बदलाव किया है. सूचना विभाग की तरफ से अधिकारियों को प्रचार प्रसार से जुड़े कामों में आवंटन किया है. विभाग में अपर निदेशक अनिल चंदोला को कार्यालय से संबंधित कार्य सौंपे गए हैं.

इसके अलावा संयुक्त निदेशक आशीष कुमार त्रिपाठी को सूचना के अधिकार से संबंधित अपील, क्षेत्र में प्रचार प्रसार और मुख्यालय के आहरण वितरण का काम दिया गया है. वरिष्ठ वित्त अधिकारी शशि सिंह को विभाग के ऑडिट और टेंडर से जुड़े कार्य दिए गए हैं. संयुक्त निदेशक के एस चौहान को दिल्ली में राज्य सूचना केंद्र की जिम्मेदारी के साथ ही हल्द्वानी मीडिया सेंटर के पर्यवेक्षक और कुमाऊं मंडल के जनपदों में प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में उपस्थिति से लेकर इलेक्ट्रॉनिक चैनलों की सूचीबद्धता, विज्ञापन और फिल्मों का काम भी उनके द्वारा ही देखा जाएगा. उपनिदेशक नितिन उपाध्याय को राजभवन सूचना परिषद की जिम्मेदारी के साथ ही प्रिंट मीडिया की सूची और फिल्म विकास परिषद से जुड़े काम सौंपा गये हैं. उप निदेशक मनोज श्रीवास्तव को कई प्रकार के प्रवक्ता के साथ-साथ मीडिया सेंटर के प्रभारी अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है. इसके अलावा न्यूज़ पोर्टल की सूची बद्धता का काम भी उनके द्वारा देखा जाएगा. उप निदेशक रवि बिजारनियां को मीडिया सेंटर सचिवालय और मुख्यमंत्री प्रचार यूनिट के साथ मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्य संबंधित कार्य देखने होंगे.