Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मंत्री रेखा आर्य ने ली जिला योजना समिति की बैठक, 42 करोड़ 82 लाख रुपए की धनराशि की स्वीकृत

Dehradun Uttarakhand


चंपावत/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): जिले की प्रभारी मंत्री रेखा आर्य ने आज टनकपुर में जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक ली, बैठक में जनपद चंपावत के विकास कार्यो पर चर्चा हुई तथा अधिकारियों को जनहित के कार्यो को पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए, इसके साथ ही जिला योजना के लिए 42 करोड़ 82 लाख रुपए की धनराशि स्वीकृत की,

बैठक में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी , जिला पंचायत अध्यक्षा चंपावत ज्योति राय , जिला अधिकारी चंपावत नरेंद्र सिंह भंडारी ,एसपी चंपावत देवेंद्र पींचा एवं अन्य विभागीय अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।