Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक

Champawat Dehradun Uttarakhand


चम्पावत/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का आज चम्पावत पहुँचने पर बनबसा में जिलाध्यक्ष व स्थानीय पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया, स्वागत पश्चात कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की.

बैठक में हर घर तिरंगा अभियान, संगठन को मजबूती प्रदान करने, सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने सहित विभिन्न विषयों के ऊपर चर्चा की.

इस मौके पर मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, मंडल अध्यक्ष पूरण मेहरा ,चैयरमेन बनबसा रेनू अग्रवाल ,पूर्व जिला अध्यक्ष हेमा जोशी , जिला अध्यक्ष (युवा मोर्चा) मोहित पाठक सहित सभी कार्यकर्तागण उपस्थित रहे.