Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

जलनिगम मुख्यालय में तैनात मुख्य वैयक्तिक अधिकारी रामकुमार रौनिवाल हुए सेवानिवृत्त, एमडी एवं चीफ इंजीनियर सहित सभी ने दी शुभकामनाएं

Uttarakhand


देहरादून (Big News Today)

जल निगम मुख्यालय में तैनात मुख्य वैयक्तिक अधिकारी रामकुमार रौनिवाल सेवानिवृत्त हो गए हैं। रौनिवाल के सेवानिवृत्त होने पर निगम मुख्यालय में एक सम्मान कार्यक्रम में उनको भावभीनी विदाई दी गई। प्रबन्ध निदेशक उदयराज सिंह, मुख्य अभियंता एससी पंत सहित कई अधिकारियों ने उनको शुभकामनाएं दीं और उनके कार्यकाल की सराहना की।

वर्ष 1962 में जनपद चमोली में एक सामान्य परिवार में राम कुमार रौनिवाल का जन्म हुआ, वर्ष 1981 में आईटीआई स्टेनोग्राफी से करने के बाद उनकी वर्ष 1982 में जलनिगम में नौकरी लगी थी और पहली पोस्टिंग थराली में हुई थी। अपने करीब 40वर्षों के सेवा काल मे उन्होंने उत्कृष्टष्ट कार्य के लिए कई बार सराहना प्राप्त हुई।

रौनिवाल की सेवानिवृत्ति पर एमडी उदयराज सिंह की तरफ से एक सम्मान पत्र भी सौंपा गया। साथ ही चीफ इंजीनियर एससी पंत सहित अन्य अधिकारियों ने स्मृति चिन्ह प्रदान किये और रामकुमार रौनिवाल जी के कार्यकाल को यादगार और बेहतरीन कार्यकाल बताया है। सभी ने उनके बेहतर भविष्य, सुखमय और आनन्दमयी जीवन और अच्छे स्वास्थ्य की शुभकामनाएं दी हैं।