Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों एवं संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेसजनों का सत्याग्रह…

Dehradun Uttarakhand


रूद्रपुर/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के पवित्र स्थान रूद्रपुर में केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों एवं संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग एवं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के समर्थन में कांग्रेसियों ने सत्याग्रह किया.

नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता यशपाल आर्य ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की दमनकारी व लोकतंत्र विरोधी नीतियों के कारण ईड के माध्यम से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी को परेशान किया जा रहा है।

यशपाल आर्य ने कहा कि भाजपा सरकार मुख्य विपक्षी नेताओं को तथ्यहीन जांच के नाम पर ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है, जो पूर्णतया अलोकतांत्रिक एवं असंवैधानिक है। उन्होंने इसे केंद्र सरकार की राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित नीति और इसे विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए घातक साजिश बताया।