Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को जल्द मिलेगी उप जिला अस्पताल की सौगात: स्वास्थ्य मंत्री

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राजकीय महिला बेस अस्पताल सिमली, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। शीघ्र ही गैरसैंण में उप जिला अस्पताल खोला जाएगा। उन्होंने उप जिला अस्पताल के शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आगामी अगस्त माह में उप जिला अस्पताल के शिलान्यास को कहा।  

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण को शीघ्र उप जिला अस्पताल की सौगात मिलेगी। इसके लिए सरकार ने 3.06 करोड़ की धनराशि स्वीकृत कर दी है। अगस्त से अस्पताल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। उप जिला अस्पताल बनने से क्षेत्र की एक बड़ी आबादी को गैरसैंण में ही बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।