Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर बोला तीखा हमला

Dehradun Haridwar Uttarakhand


हरिद्वार/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार)। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं पर सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में पहुंचे यात्रियों की भीड़ और यात्रियों को परेशानी से भी सरकार ने सबक नहीं लिया। जबकि सरकार खुद ही कांवड़ यात्रा में चार करोड़ यात्रियों के आने का दावा कर रही है, लेकिन शौचालय महज डेढ़ सौ बनाकर इतिश्री कर दी है। जबकि बिजली के पोल तो ऐसे लगाए गए हैं कि वह हाथ लगाते ही गिर जाएं। बिजली और पानी की ठोस व्यवस्था कांवड़ मेले में नहीं दिख रही है। सभी दावे कांवड़ मेले में हवाई हैं।