Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

President Polls Voting: मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी ने डाला अपना वोट

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: देश के 15वें राष्ट्रपति के निर्वाचन के लिए आज वोटिंग हो रही है राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है। विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण भी अपना वोट डाला। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ने मतदान किया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरवत करीम अंसारी ने भी वोट डालने पहुंचे।