Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

युवाओं के भविष्य को लेकर भाजपा सरकार उनका अधिकार छीन रही है , 19 जुलाई को कांग्रेस करेगी सचिवालय के बाहर धरना प्रदर्शन – भुवन कापड़ी

Uttarakhand


देहरादून Report By – faizan khan

उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी ने कहा कि युवाओं के भविष्य को लेकर भाजपा सरकार उनका अधिकार छीन रही है , उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पर भ्रष्टाचार को लेकर हमने माँग थी कि सीबीआई जाँच होनी चाहिए लेकिन अभी तक कुछ नहीं हुआ है ।

पुलिस की मेरिट लिस्ट को प्रदेश स्तरीय किया गया जिससे जिलों का अधिकार छीना जा रहा है।

भुवन कापड़ी ने कहा कि 19 जुलाई को सचिवालय के बाहर 10:30 बजे कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन।

कापड़ी ने कहा कि पर्वतीय जनपदों के युवाओं का अधिकार छीना जा रहा है , उत्तराखंड सरकार कभी प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने के लिए गंभीर नहीं हुई।

सिंचाई विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ विभाग, सिंचाई विभाग है जहां पर सरकार ने भर्तियों को रोक दिया है।
नियमों के विरुद्ध की जा रही है अधिकारियों की नियुक्ति।

उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी का बीजेपी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कनिष्ठ अभियंता के पदों में एक परिवार के कई लोगों की नियुक्ति की गई है- कापड़ी
जलागम विभाग के कई पदों पर एक ही परिवार के कई लोगों को रखा गया है।
उत्तराखंड पुलिस में किस की भर्ती होगी यह भी तय हो चुका है ,बीजेपी सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धसमाना , पूर्व विधायक राजकुमार , महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा , गढ़वाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा दसौनी , महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला , महामंत्री राजेंद्र शाह मौजूद रहे ।