Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

आशुतोष डिमरी को अगर कोई आपत्ति थी तो विभागीय मंत्री से मिलते ,धन सिंह रावत को ज्ञापन देने का मतलब क्या है- गणेश गोदियाल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

Uttarakhand


देहरादून Report By – faizan khan

बीकेटीसी अध्यक्ष रहते हुए गणेश गोदियाल पर वित्त की अनियमितता को लेकर घोटाले का आरोप लगा है ,जिसको लेकर गणेश गोदियाल ने प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि 2012 के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष के पद पर मुझे नामित किया गया ।
मैने अपने पद पर रहते हुए कही महत्वपूर्ण कार्य किया , जिस काम को कोई करना नही चाह रहा था उसे भी हमने करने का प्रयास किया ।

बीजेपी को मेरे किए गए काम खटकते रहे है

आशुतोष डिमरी को अगर कोई आपत्ति थी तो विभागीय मंत्री से मिलते
धन सिंह रावत को ज्ञापन देने का मतलब क्या है।

पौड़ी में मंदिर बनाने को लेकर लगाए गए आरोप को गणेश गोदियाल ने सिरे से नकार दिया है , बिनसर मंदिर का कुल बजट 4 करोड़ रुपए है जिसमे 3 करोड़ 25 लाख खर्च हुआ है ।

गणेश गोदियाल ने कहा की शिकायत कर्ता ने मंत्री धन सिंह रावत के कहने पर मुझ पर ये झूठा आरोप लगाया है ।

10 करोड़ का आरोप हमारे ऊपर लगाया गया जबकि खर्च 3 करोड़ 25 लाख अभी तक हुए है ।

ये सिर्फ छबि धूमिल करने की बात है जो बीजेपी लगातार करती रहती है।

इस अवसर पर पूर्व सीएम हरीश रावत ,, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा , मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ,गढ़वाल मीडिया प्रभारी गरिमा मेहरा दसौनी महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी , महामंत्री नवीन जोशी मौजूद रहे ।