Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

बाजपुर में अग्निपथ के विरोध में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया उपवास ,कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है- यशपाल आर्य

Uttarakhand


बाजपुर ( Big News Today)

अग्निपथ योजना के विरोध में सभी विधानसभाओं में कांग्रेस ने सत्याग्रह किया ।

इसी क्रम में अग्निपथ योजना के विरुद्ध आज बाजपुर शहर में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेसज़नो ने किया सत्याग्रह।

यशपाल आर्य ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की मांग स्पष्ट है- ‘अग्निपथ’ योजना वापस लो।कांग्रेस युवाओं के संघर्ष में उनके साथ है।युवाओं के साथ ये खिलवाड़ हो रहा है ।

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया और कहा कि कठिन परिश्रम करने के बाद युवा देश की सुरक्षा करने के लिए सेना में भर्ती होते हैं, लेकिन केंद्र सरकार युवाओं के परिश्रम पर पानी फेरने का काम कर रही है। जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हाईकमान का निर्देश था कि प्रत्येक विधानसभा स्तर पर इस योजना के विरोध में शांतिपूर्वक अभियान चलायें जायें इसी को लेकर आज ये शांतिपूर्वक सत्याग्रह अभियान चलाया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। वहीं उन्होंने हल्द्वानी आदि अन्य जगह पर युवाओं के साथ की गई बर्बरता की भी कड़े शब्दों में निंदा की।

मौके पर डीके जोशी, आशु मेहरा, बबली जोशी, राजकुमार, उस्मान, राहुल वर्मा, बलवीर सिंह कालू, अंग्रेज सिंह, पूरन, श्रीनिवास गर्ग, सौरभ कुमार, आदित्य, आशु तिवारी, आशु भट्ट आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद रहे।