Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: उत्तराखंड में लगातार गर्मी का कहर, गर्मी से बेहाल लोग , आज मैदान से पहाड़ तक बारिश के आसार 

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

पिछले एक दशक का गर्मी का रिकॉर्ड भी टूट चुका है। हालांकि, मौसम विज्ञानियों ने संभावना जताई कि 15 जून से मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश के आसार हैं, लेकिन जिस तरीके से सूरज ने आंखें तरेरी हैं, उसे देखते हुए लगता है कि मौसम करवटक बदलेगा भी या नहीं ।

राजधानी दून व आसपास के इलाकों में बारिश होने के बाद दो दिन गर्मी से थोड़ी राहत मिली, लेकिन सोमवार को सूरज ने फिर आंखें तरेर लीं और अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान भी 25.3 डिग्री दर्ज किया गया। देहरादून की बात करें तो पिछले 15 दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास बना हुआ है। लिहाजा लोगों को पिछले 15 दिनों से जबरदस्त गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

उधर, मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में दून में अधिकतम तापमान 42 और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की संभावना है। रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को पंतनगर में 39.9 डिग्री, मुक्तेश्वर 29.6 डिग्री और टिहरी में 29 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं, मौसम विज्ञानियों ने अगले 24 घंटों में उत्तरकाशी, और चमोली जिलों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है, जबकि राज्य के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।