Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शहीद अनंत कुकरेती स्मारक न्यास के गठन का किया शुभारंभ

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मालदेवता रोड़ के श्रद्धांजली स्वरूप स्मृति वन में शहीद लेफ्टिनेंट कमाo अनंत कुकरेती की जयंती के अवसर पर शहीद अनंत की स्मृति में उनके माता मधु कुकरेती व पिता जगदीश प्रसाद कुकरेती द्वारा एक धर्मार्थ एवम जनकल्याण कार्य हेतु एक न्यास का गठन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विशेष रूप से मौजूद उत्तराखण्ड सरकार के केबिनेट मंत्री गणेश जोशी को उनके माता पिता द्वारा मंत्री को एक पोधा भेंट कर स्वागत किया। तत्पश्चात मंत्री गणेश जोशी द्वारा शहीद अनंत कुकरेती स्मारक न्यास के गठन का शुभारंभ किया साथ ही उनकी याद में श्रद्धांजली स्वरूप स्मृति वन में माता पिता के साथ रुद्राक्ष का पौधारोपण किया। मंत्री गणेश जोशी ने अपने उधबोधन में कहा कि शहीद अनंत के माता पिता ने इस न्यास को गठित कर बहुत बेहतरीन कार्य किया है जिससे हम जीवन भर शहीद अनंत को सभी के दिलो में याद रखेंगे।


उन्होंने कहा कि वह स्वय सैनिक पृष्ठभूमि से आते है तो ऐसे में मेरी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। मेरा मंत्रालय व हमारी सरकार सैनिकों के साथ ही सेना के शहीद परिवारों के प्रति संकल्प बद्ध है और इसका ज्वलंत उदाहरण यह है हमारे प्रदेश के अन्दर प्रदेश के सैनिक परिवारों के घर से पवित्र मिट्टी एकत्र कर पहला सैनिक धाम बनाने जा रही है। शहीद अनंत के पिता जगदीश कुकरेती ने बताया कि न्यास गठन का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के बच्चों मैं वाद विवाद प्रतियोगिता व साहित्यिक प्रतिभा साहसी खेल प्रतिभा एवम खेलों में विशेष रूचि रखने वाले को आदि कार्यक्रमों को आयोजित कर प्रोत्साहन व मदद करवाना है। न्यास अपनी क्षमता के अनुसार गरीबों व पीड़ितों के हितार्थ शिक्षा चिकित्सा रोजगार आदि के क्षेत्र में कार्य करना मुख्य उद्देश्य साथ ही हाथी पर्यावरण के प्रति संरक्षण हेतु वृक्षारोपण स्वच्छता व जन जागरूकता कार्यक्रम करेगी।


शहीद अनंत की माता मधु कुकरेती ने बताया कि हमे गर्व है कि हमे अनंत के माता पिता होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ और अनंत के पिता ने न्यास का गठन कर पुत्र को सच्ची श्रद्धांजली अर्पित कर पूरे परिजनों का भी दिल जीतने का कार्य किया में इसके लिए अपने पति जगदीश कुकरेती का विशेष आभार प्रकट करती हूं।
कार्यक्रम में मंत्री के साथ शहीद के माता मधु कुकरेती , पिता जगदीश कुकरेती , पूर्व जिला जज रहे रमेश चन्द कुकरेती , डॉक्टर अनूप डिमरी , विनोद धस्माना व इतवार सिंह रमोला भी मंचासीन रहे कार्यक्रम का संचालन राज्य आंदोलनकारी मंच के जिला अध्यक्ष प्रदीप कुकरेती ने किया।
इस कार्यक्रम के लिए पूरी रूपरेखा व तैयारी जलपान इत्यादि व्यवस्था हेतु धाद से जुड़ी स्मृति वन की सचिव मीना रावत का सभी परिजनों ने विदेश धन्यवाद प्रेषित किया।
इस अवसर पर के बी एम के सचिव अधिवक्ता राजेश कुकरेती , धाद के सचिव तन्मय ममगाई, अखिल समानता मंच के एल पी रतूड़ी , सी एस नेगी , केशर सिंह रावत , जे पी उनियाल , पुष्कर बहुगुणा , योगेश तिवारी आदि मौजूद रहे।