Uttarakhand Weather : गर्मी से तपा उत्तराखंड, हरिद्वार में टूटा तीन साल का रिकॉर्ड, पहाड़ों की रानी भी गर्मी से हुयी लाल

Uttarakhand


देहरादून Report By-: Faizan khan ( Faizy)

मंगलवार को हरिद्वार प्रदेश में सबसे गर्म रहा, हरिद्वार में 42.5 डिग्री तापमान रिकार्ड किया गया। वहीं राजधानी देहरादून में पारा 40.2 डिग्री तक पहुंच गया। दूसरी ओर गर्मी से पहाड़ों की रानी मसूरी भी तपने लगी है।

पहाड़ों की रानी कहे जाने वाली मसूरी में अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी के चलते माल रोड और अन्य पर्यटक स्थलों में कम संख्या में पर्यटक घूमते नजर आए।

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटे में मैदान से लेकर पहाड़ तक जबरदस्त गर्मी रहेगी। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। साथ ही कुछ दिनों तक राजधानी दून के साथ ही मैदान से लेकर पहाड़ तक गर्म हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह का कहना है कि 15 जून तक गर्मी से बहुत अधिक राहत की उम्मीद नहीं है।