Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: बॉलीवुड दबंग सलमान खान को मिली जान से मारने की धमकी, खत में लिखी ये बात

Uttarakhand


BNT

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और उनके पिता सलीम खान को आज एक धमकी भरा पत्र मिला है। बांद्रा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।

“तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे”

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो यह धमकी भरा खत बांद्रा के बैंडस्टैंड प्रोमेनाड में मिला है। सलमान के पिता सलीम खान के गार्ड को ये लेटर उस जगह मिला, जहां सलीम अपनी मॉर्निंग वॉक के बाद रोज जाकर बैठते हैं। बताया जा रहा है कि इस लेटर में सलमान और सलीम खान को उनका हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा करने की धमकी दी गई है। पत्र में लिखा है, “तुम्हारा हाल सिद्धू मूसेवाला जैसा कर देंगे।”

सिद्धू मूसेवाला मर्डर से क्या है कनेक्शन?

बता दें कि पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद मुंबई पुलिस ने पिछले दिनों सलमान खान की सुरक्षा बढ़ा दी थी। जिस लॉरेंस बिश्नोई गैंगस्टर का मूसेवाला की हत्या में नाम आया है, उसी बिश्नोई ने सलमान खान को 2018 में जान से मारने की धमकी दी थी। यही कारण है कि मुंबई पुलिस ने सलमान की सुरक्षा बढ़ा दी है। मुंबई पुलिस के फैसले के बाद अब सलमान के साथ उनकी प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ पुलिस के कुछ सिपाही भी साथ रहेंगे।