Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भाजपा और आदर्श संस्था डोईवाला के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने सीएम धामी की ऐतिहासिक जीत की ख़ुशी में मनाया जश्न

Uttarakhand


देहरादून BNT

उत्तराखंड प्रदेश के इतिहास में चंपावत विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को मिली प्रचंड जीत पर भारतीय जनता पार्टी व आदर्श संस्था डोईवाला के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों ने डोईवाला चौक पर ढोल नगाड़ों के बीच खुशी का इजहार किया। भाजपा नेत्री आशा कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की यह जीत उत्तराखंड के इतिहास में सबसे बड़ी जीत है। इस दौरान मुख्यमंत्री की जीत की खुशी में मिठाइयां भी बांटी गई।

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य आशा कोठारी व आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी के नेतृत्व में डोईवाला चौक पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं, आदर्श संस्था डोईवाला, व्यापार सभा व फल सब्जी विक्रेताओं ने भी ढोल नगाड़ों व मिठाई बांटकर खुशी व्यक्ति की। भाजपा नेत्री व पूर्व सभासद आशा कोठारी ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की यह जीत जनता के प्रेम, विश्वास और आशीर्वाद की ऐतिहासिक जीत है। उत्तराखंड राज्य के इतिहास में यह अब तक की रिकॉर्ड जीत है। इस जीत ने सभी रिकॉर्ड व मिथ्य तोड़ कर रख दिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विकास की इस यात्रा को निरंतर जारी रखते हुए देवभूमि उत्तराखंड के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करतेहुए जनता के विश्वास के अनुरूप राज्य को एक नई दिशा देकर ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।

इस दौरान पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष प्रकाश , भाजपा नेता मनीष नैथानी, नरेंद्र नेगी, मनोज कांबोज, सुंदर लोधी, सुरेंद्र कोठारी, सोनू गोयल, आनंद सिंह, राममूर्ति ताई, कृष्णा तडियाल, पंकज बहुगुणा, ललित पंत, बुध सिंह चौहान, मनमोहन नौटियाल, मयंक गुप्ता, सोनू गोयल, भाजपा नेता आनंद खड़का, फल सब्जी यूनियन के अध्यक्ष गिरधारी लाल, कोषाध्यक्ष राजेश कौशल, सुरेश कपूर, सरदार राजेंद्र सिंह, सूरज कौशल, कैलाश चंद, नंदकिशोर, संतोष बाल्मीकि, योगी, व्यापार सभा के अध्यक्ष रमेश वासन आदि भी उपस्थित थे।