Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी हुए सेवानिवृत्त, मुख्यमंत्री ने शॉल भेंट कर किया सम्मानित

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे (राहुल कुमार): मुख्यमंत्री के मुख्य सुरक्षा अधिकारी पुलिस उपाधीक्षक वीरेन्द्र सिंह रावत मंगलवार को 37 वर्ष की सेवा के पश्चात् सेवानिवृत्त हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य सुरक्षा अधिकारी वी.एस रावत की सेवानिवृत्ति पर मुख्यमंत्री आवास में उन्हें शॉल भेंट कर उनके सुखद एवं मंगलमय भविष्य की कामना की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर ससम्मान सेवानिवृत्त होना शासकीय व्यवस्थाओं की प्रक्रिया है। रावत द्वारा अपने दायित्वों का निर्वहन कुशलतापूर्वक किया गया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि रावत के अनुभवों का लाभ समाज को मिलता रहेगा।