Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

पुण्यतिथि पर याद किए गए पंडित जवाहर लाल नेहरू

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्व0 पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन माहरा ने स्व0 नेहरू के जीवन पर बोलते हुए कहा कि नेहरू जी सच्चे देशभक्त थे उनके नेतृत्व में देश ने नये आयाम स्थापित किये। माहरा ने कहा कि नेहरू जी के नेतृत्व में देष के विकास को एक नई दिशा मिली।
उन्होंने कहा कि वह नेहरू जी ही थे जिन्होंने एक मजबूत भारत की आधारशिला रखी। नेहरू जी के नेतृत्व में देश के अन्दर लोकतंत्र एवं धर्म निरपेक्षता की जड़ें मजबूत हुई। माहरा ने कहा कि महात्मा गांधी और पंडित जवाहर नेहरू जी के नेतृत्व में पूरा देश आजादी के लिए संघर्ष कर रहा था और दूसरी तरफ ब्रिटिष सेना द्वारा उनके आन्दोलन को कुचलने काम किया जा रहा था। परन्तु उनकी सूझबूझ से देश आजादी के मार्ग पर अग्रसर हुआ। उन्होंने कहा कि आज भारत देश की गिनती विकसशील देशों में होती है जो नेहरू जी की ही देन है। उन्होंने कहा स्वतंत्रता के इतिहास में नेहरू जी का अपना एक विशेष स्थान है’’।
 माहरा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश नाजुक स्थिति से गुरज रहा है और आज कुछ लोग पंडित नेहरू जी द्वारा स्थापित संस्थाओं को समाप्त करना चाहते है परन्तु उन्हें यह नही भूलना चाहिए कि पंडित नेहरू ने भारत को तीसरी शक्ति के रूप में खड़ा करने का काम किया था। गुट निरपेक्ष आन्दोलन की स्थापना एक अद्वितीय मिसाल है।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यता अभियान के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र भण्डारी, गढ़वाल मण्डल मीडिया प्रभारी गरिमा महरा दसौनी,, महानगर अध्यक्ष लाल चन्द शर्मा, प्रवक्ता दीप वोहरा, विनोद चौहान, मोहन काला, शान्ति रावत, वसी जैदी, टीका राम पाण्डेय,  अनुराधा तिवाड़ी, साधना तिवाडी, शैलेन्द्र करगेती, राकेश चौहान आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।