Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

सुरक्षित चारधाम यात्रा को लेकर कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने ली अधिकारियों की बैठक, क्राउड मैनेज के सख्त निर्देश

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। अभी तक दस लाख से अधिक तीर्थयात्री उत्तराखंड चारधाम पहुंच गये हैं। 25 मई तक 10 लाख 26 हज़ार से अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंच गये है। चारोधामों में यात्रा सुचारू रूप से चल रही है तथा मौसम सामान्य है। सचिवालय में कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने चारधाम यात्रा से सम्बंधित जिलों के जिलाधिकारी, एसएसपी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा बैठक की। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने यात्रा मार्ग पर व्यवस्थाओं को और बेहत्तर बनाने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

समीक्षा बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा देश दुनिया से तीर्थयात्री बड़ी संख्या में उत्तराखंड आ रहे हैं। कोरोना में दो साल यात्रा बाधित रही है इसलिए धार्मिक भावनायें आस्था यात्रा पर भारी पड़ रही है। वर्तमान समय में मौसम बेहद सुहावना है। राज्य की वादियां तीर्थयात्रियों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षिक कर रही है। आने वाले दिनों में तीर्थयात्रियों की संख्या लगातार बढ़ने की संभावना है। इसके संबधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिये गये हैं। यात्रामार्ग पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा है। पुलिस के जवान बेहद मुस्तैदी से अपना काम कर रहे हैं। चारोधामों में व्यवस्थाओं को और अधिक बेहत्तर बनाने को लेकर लगातार प्रयासरत हैं।

चारधाम यात्रा की समीक्षा बैठक में मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल के समक्ष कई अहम विषय आए। बैठक में सामने आया कि मौसम के चलते दो दिन केदारनाथ यात्रा कुछ घंटों के लिए बंद रहने के कारण बद्रीनाथ में यात्रियों की भीड़ बढ़ी है। कल क्षमता से कहीं अधिक 22 हजार यात्री बद्रीनाथ पहुंचे । डीएम चमोली ने बताया कि बद्रीनाथ में दर्शन के लिए श्रदालुओं की ढाई से 3 किमी लंबी लाइन लग रही है। केदारनाथ में यात्रा खुलने के बाद अब बद्रीनाथ में यात्रा कुछ पटरी पर आ रही है। कैबिनेट मंत्री ने केदारनाथ यात्रा में एक ही पैच में बड़ी संख्या में यात्रियों के जमावड़े के वायरल हुए वीडियो का जिक्र करते हुए कहा कि ये खतरनाक है। प्रशासन देखे कि एक साथ इतनी बड़ी संख्या में यात्री इकट्ठा न हों, उनको जगह जगह रोक कर क्राउड मैनेज किया जाए