Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

चंपावत विधानसभा उपचुनावः कांग्रेस ने प्रचार अभियान किया तेज

Champawat Dehradun Uttarakhand


चंपावत/देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे। चंपावत विधानसभा सीट के लिए 31 मई को होने वाले उपचुनाव से पहले कांग्रेस ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। प्रदेश स्तरीय नेताओं के साथ केंद्रीय नेताओं का भी कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सोमवार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चंपावत पहुंचकर चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है।

इसी क्रम में टनकपुर बाजार में चंपावत उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोडी़ के समर्थन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष माननीय करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापडी़ ने पदयात्रा करके किया प्रचार इस मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल कालाढूंगी के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी महेश शर्मा डी बी चंद महामंत्री मथुरादत्त जोशी व कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और अनेकों कार्यकर्ता शामिल रहे.


चंपावत उप चुनाव में कांग्रेस प्रचार में कहीं भी सत्तारूढ़ दल से पीछे नहीं दिखना चाहती है। जैसा कि कुछ लोगों की ओर से प्रचार किया जा रहा था कि कांग्रेस ने भाजपा को वॉकओवर दे दिया। पार्टी ने इस तथ्य को कुप्रचार बताते हुए पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ने का दम दिखाया है। यही वजह है कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, जसपुर के विधायक आदेश चौहान सहित तमाम नेता चंपावत में डेरा डाले हुए हैं।