Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कटौती

Delhi


बिग न्यूज़ टूडे: महंगाई से त्रस्त जनता के लिए अच्छी खबर आई है. एलपीजी गैस सिलेंडर, पेट्रोल और डीजल के दामों में भारी कटौती हुई है. गैस सिलेंडर पर 200 रुपये, डीजल 7 रुपये और पेट्रोल 9.50 रुपये की कटौती की गई है. उज्जवला योजना के लाभार्थियों को 200 रुपये प्रति गैस सिलेंडर की सब्सिडी देने का फैसला किया है.  निर्मला सीतारमण ने ट्वीट कर कहा है कि जब से केंद्र में पीएम मोदी की सरकार आई है हम गरीबों के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं. हमने गरीबों और मध्यम वर्ग की मदद के लिए कुछ कदम उठाए हैं. इसका नतीजा ये निकला है कि हमारे कार्यकाल में औसत महंगाई पिछली सरकार से कम ही रही है. उन्होंने कहा है कि दुनिया इस वक्त मुश्किल वक्त से गुज़र रही है. विश्व कोरोना महामारी से उबर ही रहा था कि यूक्रेन संकट आ खड़ा हुआ, जिससे सप्लाइ चेन और कई सामानों की शॉर्टेज हुई है. इसके कई देशों में महंगाई और आर्थिक संकट पैदा हुए हैं.