Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

दून विश्विद्यालय में दो दिवसीय फैक्ट चेकिंग कार्यशाला हुयी सम्पन्न

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

दून विश्वविद्यालय में शनिवार को स्कूल ऑॅफ मीडिया एण्ड कम्युनिकेशन स्टडीज के तत्वावधान में “फैक्ट-चेकिंग, वेरीफिकेशन एवम् डेटा माइनिंग” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का समापन हुआ।

इस कार्यशाला में गुरू जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार के स्कूल ऑफ मीडिया स्टडीज के डीन प्रोफेसर उमेश आर्या ने रिसोर्स पर्सन के रूप में डेटा को एनालिसिस करने के विभिन्न टूल्स और तकनीक को प्रायोगिक रूप से समझाते हुए उसके उपयोग के बारे में विस्तार से चर्चा की।

स्कूल ऑफ मीडिया एण्ड कम्युनिकेशन स्टडीज के विभागाध्यक्ष डॉ0 राजेश कुमार ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुए शोध छात्रों को इन टूल्स को नियमित प्रयोग करने की सलाह दी साथ ही साथ इनका प्रयोग शोध में करने पर भी जोर डाला।

अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो0 एच0 सी0 पुरोहित ने छात्र-छात्राओं के लिए इस तरह की कार्यशाला की उपयोगिता पर अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर मीडिया शोध की एक ई-बुक का भी लोकार्पण अधिष्ठाता छात्र कल्याण, प्रो0 एच0सी0 पुरोहित द्वारा किया गया।

कार्यशाला में छात्र-छात्राओं सहित अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एच0 सी0 पुरोहित, डॉ0 नरेन्द्र रावल, डॉ0 नितिन कुमार, डॉ0 राशि मिश्रा, डॉ0 करूणा शर्मा, दिनेश जुयाल, पियशी हिमानी, अभिलाषा पंत, अजय बोरा के साथ – साथ विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित थे।