Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को दिये निर्देश-सभी अंतर विभागीय परियोजनाओं को उन्नति पोर्टल में किया जाए शामिल

Dehradun Uttarakhand


देहरादून, बिग न्यूज़ टूडे: मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु ने मंगलवार को सचिवालय में उन्नति पोर्टल के प्रस्तुतीकरण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि उन्नति पोर्टल के सही क्रियान्वयन के लिए सभी सचिव एवं विभागाध्यक्ष अपने विभागों की परियोजनाओं की नियमित समीक्षा करें। सभी महत्वपूर्ण प्रोजक्ट उन्नति पोर्टल में शामिल किये जाएं। परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करने के लिए विभागीय सचिव पोर्टल की नियमित समीक्षा करेंगे।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी अंतर विभागीय परियोजनाओं को उन्नति पोर्टल में शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी महत्वपूर्ण प्रकृति के प्रोजक्ट जल्द उन्नति पोर्टल पर आ जाएं। इसके लिए इनबिल्ट मैकेनिज्म बनाएं। उन्होंने कहा कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने लिए सभी सचिव अपने विभागों की योजनाओं की निरंतर समीक्षा के साथ ही अंतरविभागीय समन्वय पर विशेष ध्यान दें।

निदेशक आईटीडीए अमित सिन्हा ने उन्नति पोर्टल के बारे में विस्तार से प्रस्तुतीकरण दिया। उन्होंने कहा कि उन्नति पोर्टल में मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, विभागीय सचिव,  आर.सी ऑफिस, जिलाधिकारीयों एवं विभागाध्यक्षों के डेशबोर्ड बनाये गये हैं। अभी तक पोर्टल में 34 विभागों के 120 प्रोजक्ट शामिल किये गये हैं। उन्नति पोर्टल को और प्रभावी बनाने के लिए जो सुझाव प्राप्त होंगे, उनको शामिल कर इसे और बेहतर बनाने के प्रयास किये जायेंगे।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर. के सुधांशु, एल. फैनई, सचिव नितेश झा, आर मीनाक्षी सुदंरम, शैलेश बगोली, सौजन्या, डॉ. पंकज पाण्डेय, एच. सी सेमवाल, दीपेन्द्र चौधरी, विनोद कुमार सुमन उपस्थित थे।