Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

भीषण गर्मी का सितम जारी, बढ़े तापमान ने तोड़े पिछले सारे रिकॉर्ड

Delhi


बिग न्यूज़ टुडे: रविवार को दिल्ली के अधिकांश इलाके लू की चपेट में रहे और बढ़े तापमान ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. मौसम विभाग के दो स्टेशनों मुंगेशपुर और नजफगढ़ में तापमान 49.2 और 49.1 डिग्री दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार पिछले नौ सालों में ये महीने का सबसे गर्म दिन रहा है.

आज भी गर्मी से कोई राहत मिलती नहीं दिख रही. तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने का अनुमान है. न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. वहीं अधिकतम तापमान में बीते दिनों के मुकाबले कुछ अंकों की गिरावट दर्ज की  जा सकती है. लेकिन हीट वेव के कारण दिल्ली की सड़कों पर निकलना चुनौती बना रहेगा.

वहीं भारतीय मौसम विज्ञान भवन ने आज भीषण गर्मी और बढ़ते हुए तापमान को लेकर प्रेस को संबोधित किया. मौसम वैज्ञानिक आरके जेनामनी ने जानकारी देते हुए कहा कि हीट वेव की शुरुआत मार्च में हुई थी. तापमान तब 41-42 तक गया था. मार्च के मध्य हफ्ते तक तापमान 44 डिग्री सेल्सियस हो गया था. 27 अप्रैल से लेकर 2 मई तक तापमान 46-47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था. लेकिन 12 मई को यही तापमान स्थिर हो गया था.