Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

धामी सरकार की दूसरी कैबिनेट के बड़े फ़ैसले , 7 फ़ैसलों पर लगी मुहर पढ़िए

Uttarakhand


देहरादून Report By-: फ़ैज़ान खान

उत्तराखंड में दुबारा पूर्ण बहुमत से धामी सरकार सत्ता में आयी है । जिसमें आज धामी सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक हुयी जिसमें कैबिनेट में 7 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। एसएस सन्धु मुख्य सचिव ने की प्रेस ब्रीफिंग में बताए कैबिनेट के निर्णय।

ये लिए गए निर्णय

कैबिनेट बैठक के मुख्य बिंदु……

प्रदेश के सभी अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देगी सरकार। 1,84,142 कार्ड धारको को मिलेगा लाभ ।

किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा।

विधायी एवं संसदीय विभाग के सत्रवासन को दी मंजूरी

हरिद्वार में जिला पंचायत चुनाव पर हुई चर्चा

एडवोकेट जनरल को अनुरोध किया जाएगा कि विभिन्न विधिक पहलू से कैबिनेट को अवगत कराया जाए

अंत्योदय योजना के जरिए 3 फ्री सिलेंडर को मंजूरी

1 लाख 84 हजार 142 अंतोदय राशनकार्ड धारकों को फ्री सिलेंडर का मिलेगा लाभ

इसमें लगभग 55 करोड़ का खर्च आएगा

गन्ना चीनी विभाग मूल्य भुगतान के लिए सरकार व्यवस्था करेगी

पशुपालन विभाग कृतम गर्भाधान के लिए कर्मचारियों को पूर्व की भांति 40 मैदान में पहाड़ में 50 रुपए दिए जाएगें

केदारनाथ में कुछ बिल्डिंगे बननी थी, पहली मंजिल के बाद दूसरी मंजिल बनेगी, वही जो ठेकेदार पहली बिल्डिंग बना रहे है वही दूसरी भी बनाएंगे