Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Breaking-: देहरादून मे इस यूनिवर्सिटी में बना मोमो बनाने का रिकार्ड, एक घंटा 47 मिनट में तैयार किए 624 तरह के मोमो

Uttarakhand


देहरादून : Big News Today

ग्राफ़िक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में बना मोमो बनाने का रिकार्ड, एक घंटा 47 मिनट में तैयार किए 624 तरह के मोमो
देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में 624 तरह के मोमो बनाने का रिकार्ड बना। शिक्षकों और छात्रों की टीम ने महज एक घंटा 47 मिनट में 624 तरह के मोमो तैयार किए। मोमो में मैदे के साथ मंडुए चुकंदर और मिस्सी आटे का प्रयोग किया गया।ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी ने एक साथ 624 तरह के मोमो बनाने का अनोखा रिकार्ड बनाया है। विवि का दावा है कि ये एक नया विश्व रिकार्ड हैएक घंटा 47 मिनट में तैयार किए 624 तरह के मोमो।

विवि के होटल मैनेजमेंट विभाग के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं की टीम इंक्रेडिबिल-26 ने महज एक घंटा 47 मिनट में 624 तरह के डिमशम (मोमो) तैयार करके सबको हैरत में डाल दियाइनमें 416 मोमो वेज और 208 नानवेज हैं। मोमो बनाने के लिए सभी तरह की सब्जियां और नानवेज मोमो के लिए चिकन, मटन, अंडे आदि इस्तेमाल किए गए। खास बात यह रही कि मोमो बनाने के लिए मैदा के अलावा मंडुवा, चुकंदर, मिस्सी आटे का भी उपयोग किया गया।भारतीय, कान्टीनेंटल और चायनीज सास का प्रयोग

होटल मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष अमर डबराल के नेतृत्व में 26 छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की टीम ने निर्णायकों के सामने सुबह 11 बजे मोमो बनाने शुरू किए। ठीक एक घंटे 47 मिनट में इस टीम ने 624 तरह के मोमो बनाकर उनमें इस्तेमाल की गई सामग्री के विवरण के साथ स्टालों पर सजा दिए। मोमो में दस-दस तरह के भारतीय, कान्टीनेंटल और चायनीज सास प्रयोग किए गएडिमशम (मोमो) बनाने का नया कीर्तिमान रचने के इस आयोजन का शुभारंभ ग्राफिक एरा ग्रुप के अध्यक्ष डा. कमल घनशाला ने झंडी दिखाकर किया। डा. घनशाला ने कहा कि ऐसी गतिविधियां आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ ही छात्र-छात्राओं को उद्योग जगत की जरूरत का हिस्सा बना देती हैं।

इस दौरान होटल मैनेजमेंट के डीन डा. आरसी पांडेय, शेफ मोहसिन खान, सुनील कुमार, योगेश उप्रेती, छात्र सिद्धांत सेमवाल, असीम नागर, अदिति सावंत, कार्तिक पांडेय, देवयानी थापा, प्रिया खत्री, सुहेल अहमद, विवेक पांडेय आदि मौजूद रहे।