Affiliate Disclosure: This article contains affiliate links. As an Amazon Associate we earn from qualifying purchases.

Big Breaking: ‘हाथ’ छुड़ाकर ‘आप’ के हुए जोत सिंह बिष्ट, मनीष सिसौदिया ने पहनाई ‘टोपी’, लेकिन हरीश रावत ने जोत सिंह बिष्ट का इस्तीफा किया नामंजूर

Uttarakhand


देहरादून Big News Today

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जोत सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है हालांकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत सीधे तौर पर उनके इस्तीफे को नामंजूर करते हुए नजर आ रहे हैं हरीश रावत ने कहा कि जोत सिंह बिष्ट एक मूर्धन्य, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता हैं और कांग्रेस रूपी पार्टी की कृषार्णी मतलब बहुत काम करने वाली ब्वारी हैं। उन्होंने जो उद्वेग व्यक्त किया है, हम उसको समझेंगे और उनकी भावना के अनुरूप आवश्यक सुधार भी करेंगे। मैं उम्र में शायद उनसे बड़ा नहीं हूं, हम उम्र में अगल-बगल होंगे।

फोटो: जोत सिंह बिष्ट को टोपी पहनाते हुए मनीष सिसौदिया

हालांकि हरीश रावत भले ही उनके इस्तीफे को नामंजूर कर रहे हो लेकिन जोत सिंह बिष्ट ने आज अपने बेटे के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली है

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए कहा कि पिछले 40 वर्षों से कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं 2022 विस चुनावों में धनौल्टी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे। जोत सिंह बिष्ट जी का आम आदमी पार्टी परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन ।

संगठन को लेकर आपकी गहरी समझ और जनता के बीच आपकी मजबूत पैठ से निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी को मजबूती मिलने जा रही है।